फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Two accused who molested girl three months ago caught with a Metro card

Delhi: मेट्रो कार्ड से पकड़े गए युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी, तीन महीने पहले राजीव चौक पर की थी वारदात

Fri, 05 Aug 2022 10:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 05 Aug 2022 10:32 PM IST
सार

तीन मई को एक युवती ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उसके साथ दो लोगों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। संज्ञान में मामला के आने के बाद पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Two accused who molested girl three months ago caught with a Metro card
छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मेट्रो कार्ड की मदद से तीन माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मेट्रो कार्ड की जानकारी हासिल कर आरोपियों की पहचान की।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पांडव नगर निवासी लव बग्गा और मॉडल टाउन निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। लव बग्गा जेनपैक्ट कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। जबकि शिवम दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


तीन मई को एक युवती ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उसके साथ दो लोगों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। संज्ञान में मामला के आने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया और उनकी शिकायत पर राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल और उस जगह के फुटेज को खंगाला जहां से आरोपी बाहर निकले थे। बाहर निकलने वाली जगह से पुलिस ने आरोपी के मेट्रो कार्ड की जानकारी डीएमआरसी से हासिल की। करीब तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार लव बग्गा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर दूसरे आरोपी को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नही है। लव बग्गा जेनपैक्ट कंपनी के मुंबई शाखा में काम करता है। फिलहाल वह घर से ही काम कर रहा था। वह शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है वहीं शिवम अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed