फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi transport department will confiscating junk vehicles Scrap them

Delhi: कबाड़ वाहनों को जब्त कर किया जाएगा स्क्रैप, एक सितंबर से परिवहन विभाग शुरू करेगा कार्रवाई

Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
सार

दिल्ली में मियाद पूरी कर चुके डीजल-पेट्रोल वाहनों की संख्या करीब 20-25 लाख है। विभाग ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई के लिए 82 टीमें बनाई हैं। टीम की नजर दिल्ली के सभी क्षेत्रों में कबाड़ वाहनों पर पैनी निगाह रहेगी।

विज्ञापन
Delhi transport department will confiscating junk vehicles Scrap them
दिल्ली परिवहन विभाग करेगा वाहनों को जब्त - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मियाद पूरी कर चुके वाहनों को परिवहन विभाग जब्त कर स्क्रैप करेगा। प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर चल रहे 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर सख्ती की जाएगी। गलियों, घर के आसपास या पार्किंग में भी लंबे समय से रखे गए वाहनों पर भी बाद में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में मियाद पूरी कर चुके डीजल-पेट्रोल वाहनों की संख्या करीब 20-25 लाख है। विभाग ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई के लिए 82 टीमें बनाई हैं। टीम की नजर दिल्ली के सभी क्षेत्रों में कबाड़ वाहनों पर पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन


पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि एक सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। वाहनों को स्क्रैप करने के लिए दिल्ली में करीब 10 अधिकृत एजेंसियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रैप के बाद जारी किए जाते हैं प्रमाण पत्र

पंद्रह साल पुराने डीजल और 10 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की मियाद पूरी होने पर उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाता है। इसके बाद वाहनों को सड़क पर उतरने की इजाजत नहीं है। इन वाहनों को अधिकृत एजेंसी से स्क्रैप करवाने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। इससे वाहन मालिकों को अपने कबाड़ वाहनों का गलत उपयोग किए जाने की भी चिंता नहीं रहती है। साथ ही इस प्रमाण पत्र के आधार पर नए वाहन खरीदने पर भी छूट का प्रावधान है।

बढ़ेगा वाहनों का स्क्रैप कारोबार

दिल्ली के स्क्रैप कंपनी के मालिक ने बताया कि फिलहाल स्क्रैप करने के लिए पहुंचने वाले वाहनों की संख्या कम है। अभियान शुरू होने पर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त करने के बाद स्क्रैप किया जाएगा। इससे दिल्ली में वाहनों से होने वाला प्रदूषण कम होगा और कारोबार में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed