{"_id":"5e6adc6f8ebc3ea7e60d055c","slug":"delhi-traffic-police-will-eliminate-the-jam-by-special-operation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस करेगी जाम का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस करेगी जाम का सफाया
Fri, 13 Mar 2020 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
delhi traffic police
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में 18 ऐसे प्वाइंट हैं जहां छोटी-छोटी चूकों की वजह से आए दिन ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगता है। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अगले 15 दिनों तक इन प्वाइंट की निगरानी कर जाम के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि इस अभियान के तहत कॉरिडोर पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी। सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। विशेष अभियान में जो समस्या सामने आएगी उसके मुताबिक रोड इंजीनियरिंग में बदलाव, पुलिसकर्मियों की तैनाती और अन्य उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 मार्च की सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच इस अभियान को लागू कर दिया गया है। इन प्वाइंट पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी, मोबाइल दस्ता, क्रेन की मौजूदगी रहती है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और सिविक एजेंसियों की टीम भी शामिल होती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 15 दिन के विशेष अभियान में इन कॉरिडोर पर अवैध पार्किंग और उसके कारणों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें यात्रा का समय कम करने और जाम खत्म करने के उपाय होंगे।
विज्ञापन
पहले दिन हुए 1767 चालान
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 11 मार्च को इन कॉरिडोर पर कुल 1767 चालान किए गए। इसमें सबसे अधिक अवैध पार्किंग के कुल 585 चालान, 92 वाहन जब्त किए गए और 1090 चालान अलग-अलग ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के हुए। चालान के लिए ई चालान मशीन व मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
चिन्हित किए गए कॉरिडोर
. अरबिंदो चौक से अंधेरिया मोड़
. अंधेरिया मोड़ से अधचीनी
. सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली
. धौला कुआं से परेड रोड
. द्वारका रोड नंबर 201
. कनॉट प्लेस
. ईदगाह क्रासिंग से कमल टी प्वाइंट
. पहाड़गंज गोल चक्कर से झंडेवालान
. हनुमान सेतु से चंदगी राम अखाड़ा
. पीरागढ़ी चौक से पूसा चौक
. पूसा चौक से मोती नगर
. नजफगढ़ से फिरनी रोड
. विजय नगर से बुराड़ी
. नेताजी सुभाष पैलेस
. भलस्वा से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर
. खजूरी खास चौराहा
. विकास मार्ग
. गांधी नगर
. अंधेरिया मोड़ से अधचीनी
. सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली
. धौला कुआं से परेड रोड
. द्वारका रोड नंबर 201
. कनॉट प्लेस
. ईदगाह क्रासिंग से कमल टी प्वाइंट
. पहाड़गंज गोल चक्कर से झंडेवालान
. हनुमान सेतु से चंदगी राम अखाड़ा
. पीरागढ़ी चौक से पूसा चौक
. पूसा चौक से मोती नगर
. नजफगढ़ से फिरनी रोड
. विजय नगर से बुराड़ी
. नेताजी सुभाष पैलेस
. भलस्वा से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर
. खजूरी खास चौराहा
. विकास मार्ग
. गांधी नगर