फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police Rage.

सिपाही ने चेकिंग के लिए किया युवक को जख्मी

Sat, 20 Sep 2014 11:40 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Police Rage.

दिल्ली में गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर वाहन चेकिंग से बचकर भाग रहा एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि बिना हेलमेट देखकर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने बाइक सवार युवक को पकड़ने के लिए उसकी शर्ट खींच ली।

विज्ञापन


घायल युवक के नाराज परिचितों ने सिपाही को पीट दिया। उन्होंने गाजीपुर चौक पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घंटों जाम होने की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वैशाली का रहने वाला शहनवाज (23) बैटरी का काम करता है। शनिवार दोपहर 3:15 बजे वह अपने साथी के साथ मयूर विहार से वैशाली जा रहा था।

इस दौरान गाजीपुर चौक के पास ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही और हवलदार वाहनों की जांच कर रहे थे। बताया गया है कि शाहनवाज हेलमेट पहने बिना साथी के साथ बाइक पर बैठा था, जिसे देखकर सिपाही ने बाइक रोकने का इशारा किया। लेकिन पकड़े जाने के डर से बाइक चालक ने आड़ी-तिरछी कर बाइक भगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक के परिचितों ने सिपाही को धुना

Delhi Traffic Police Rage.

आरोप है कि सिपाही बाइक के पीछे दौड़ा और पिछली सीट पर बैठे शहनवाज की शर्ट पकड़कर खींच ली, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और शहनवाज की नाक और सिर पर चोट लग गई।

शहनवाज के साथी ने उसके घर पर फोन कर घटना की जानकारी दे दी और ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद काफी संख्या में शहनवाज के परिचित मौके पर पहुंच गए और आरोपी सिपाही की पिटाई कर दी और जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस शहनवाज और पिटाई से घायल ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

इधर, कई घंटे बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उत्तेजित लोगों को शांत करवा कर जाम खुलवाया। जिले का कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि पुलिस दोनों ओर से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed