Delhi Traffic Jam: सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी, गाजीपुर जाम... चिल्ला में यातायात सामान्य; लोग हुए परेशान
Delhi Traffic Jam Today: राजधानी दिल्ली से सटे गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ने की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। जहां यूपी गेट के पास भीषण जाम लगा हुआ है। एंबुलेंस जाम में फंस गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर अभी भी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस के साथ सुरक्षाबल तैनात हैं। बॉर्डर पर सुरक्षा जांच की वजह से लोगों को जाम की समस्या से परेशानी हो रही है। सुबह ऑफिस टाइम पर दिल्ली गाजियाबाद के बीच गाजीपुर बोर्डर पर भीषण जाम लगा गया।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य हो गया है। किसानों की गतिविधियों पर अभी भी दिल्ली पुलिस की नजर बनी हुई है। जिसकी वजह से बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यातायात बुलेटिन
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) February 19, 2024
दिनांक 19.02.2024 समय 10:04 नॉएडा–चिल्ला बॉर्डर पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है।
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 pic.twitter.com/cx1Mm4nph1