फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi traders in mood to agitate on trade license issue

दिल्ली: ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे पर आंदोलन के मूड में व्यापारी

Thu, 10 Jun 2021 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Jun 2021 06:07 PM IST
सार

लॉकडाउन खुलने के बाद तुरंत उत्तरी दिल्ली एमसीडी ने दुकान खुलते ही इस प्रस्ताव को लागू कर दिया है, कोरोना ने व्यापार पहले से ही चौपट था। अब ट्रेड लाइसेंस में 17 गुना बढ़ोतरी ने कमर तोड़ने का प्रयास है

विज्ञापन
Delhi traders in mood to agitate on trade license issue
नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते व्यापारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेड लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी का व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि एमसीडी ने कोरोना काल में नया शुल्क थोप कर व्यापार को राहत देने की बजाए व्यापार को चौपट करने का खाका तैयार किया है। लॉकडाउन के दौरान वैसे ही व्यापारी परेशानी में थे अब आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस शुल्क को वापस लेने की मांग के साथ व्यापारी आंदोलन के मूड में भी है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के कन्वीनर बृजेश गोयल ने कहा कि लाखों दुकानदार पिछले 2 महीने से लॉकडाउन खुलने के इंतजार में थे। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद तुरंत उत्तरी दिल्ली एमसीडी ने दुकान खुलते ही इस प्रस्ताव को लागू कर दिया है, कोरोना ने व्यापार पहले से ही चौपट था। अब ट्रेड लाइसेंस में 17 गुना बढ़ोतरी ने कमर तोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन


कन्फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने व्यापार लाइसेंस शुल्क वापस लेने की मांग की। कहा कि इस शुल्क से हजारों कारोबारियों का काम धंधा चौपट हो जाएगा। व्यापारियों की कमर पहले से ही टूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का फिक्स चार्ज, बैंक की किस्ते व अन्य प्रकार के टैक्स के बोझ तले पहले से दबा हुआ हुआ है। व्यापारी विष्णु भार्गव व गुरमीत अरोड़ा ने कहा कि कारोबार को पूरी तरह से चौपट करने वाला निर्णय बताया।

कितनी हुई बढ़ोतरी
नए लाइसेंस फीस स्ट्रक्चर के हिसाब से जिनकी दुकानें 10 से 20 वर्ग मीटर की हैं, उन्हें अब 500 रुपये के बजाए 8,625 सालाना लाइसेंस फीस देनी पड़ेगी। शोरूम मालिकों को अधिकतम 57,000 तक लाइसेंस फीस देनी पड़ेगी। ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो दिल्ली के व्यापारी एमसीडी दफ्तर का घेराव करेंगे।


इस शुल्क का किस बाजार पर पड़ेगा असर
कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, नया बाजार, खारी बावली, भागीरथ प्लेस, लाजपत राय मार्केट, आजाद मार्केट, कमला नगर, रोहिणी, पीतमपुरा, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, वजीरपुर, अवंतिका। दिल्ली के करीब 60 प्रतिशत व्यापारी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed