{"_id":"60c9da3083ea7d14063d65d7","slug":"delhi-tortoise-at-home-to-avoid-mishap-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अनहोनी से बचने के लिए महिला ने घर में पाला कछुआ, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अनहोनी से बचने के लिए महिला ने घर में पाला कछुआ, गिरफ्तार
Wed, 16 Jun 2021 04:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Jun 2021 04:32 PM IST
सार
- पुलिस ने लुप्तप्राय प्रजाति का कछुआ बरामद किया, पुलिस महिला को कछुआ देने वाले की कर रही है तलाश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में अनहोनी को शांत करने के लिए अपने घर में कछुआ पालना एक महिला को भारी पड़ गया। पुलिस ने एक सूचना पर महिला के घर से कछुआ को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि कछुआ लुप्तप्राय प्रजाति का है। पुलिस ने महिला के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मादीपुर निवासी बिरशाना के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में कछुआ पाल रखा है, जिसका जीवन खतरे में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर उक्त महिला के घर पर दबिश दी और एक कछुआ बरामद कर लिया।
गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके घर में लगातार अनहोनी हो रही थी। यहां तक कि एक शख्स की मौत हो गई। उसके बाद उसके एक परिचित ने कछुआ लाकर दिया। उसने बताया कि कछुआ पालने से अब कोई अनहोनी नहीं होगी। पुलिस का कहना है कि महिला को इस बात की जानकारी नहीं है कि कछुआ पालना गैर कानूनी है। पुलिस के अनुसार महिला के पास से जब्त कछुआ इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति का है और इस प्रजाति के कछुए की व्यापक स्तर पर तस्करी की जाती है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने महिला को कछुआ लाकर दिया था।