दिल्ली से हैदराबाद जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी, सावधानी संदेश के बाद पायलट ने लिया फैसला
दिल्ली से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के विमान में बुधवार को कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। विमान में उड़ान के दौरान किसी तकनीकी कारण से सावधानी संदेश दिया गया, जिसे एहतियाती संदेश के तौर पर लेते हुए पायलट ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया और विमान को वापस दिल्ली लेकर आए। इसके बाद दिल्ली में विमान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों कुछ देर के लिए तो डर गए, लेकिन जब उन्हें समझ आया तो सब सामान्य हो गया।
IndiGo statement: IndiGo A320 (6E-552) operating Delhi to Hyderabad had a caution message during flight. Taking the precautionary message, pilot followed the standard operating procedure.Aircraft returned to Delhi for further inspection. pic.twitter.com/qjyAm8LGQf
— ANI (@ANI) December 11, 2019विज्ञापन