फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to Behror distance of 106 km will be cover in 70 minutes

दिल्ली-बहरोड़ के बीच 106 किमी की दूरी 70 मिनट में होगी तय

Sat, 08 Dec 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi to Behror distance of 106 km will be cover in 70 minutes
डीपीआर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने एनसीआर में आवाजाही आसान करने की दिशा में अगला कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के बाद अब दिल्ली-अलवर कॉरिडोर के पहले हिस्से की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इसके तहत आरआरटीएस की लाइन वाया गुरुग्राम दिल्ली से शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ अर्बन कांप्लेक्स (एसएनबी) तक पहुंचेगी। केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अब निविदा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। टेंडर आवंटित होने के बाद कॉरिडोर पांच साल में तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-अलवर आरआरटीएस कॉरिडोर को तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए एसएनबी तक करीब 106 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार होगा। मुसाफिरों को यह दूरी तय करने में 70 मिनट लगेंगे। इसका पांच स्टेशन वाला 35 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। 71 किमी लंबे एलिवेटेड हिस्से में 11 स्टेशन होंगे। दूसरे चरण में एसएनबी से आरआरटीएस की एक सबलाइन सोतानाला तक तैयार होगी और तीसरा चरण अलवर तक जाएगा। इन कारीडोर की डीपीआर को जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


करीब 24,975 करोड़ आएगा खर्च
पहले चरण की लागत करीब 24,975 करोड़ रुपये आएगी। इसका बीस फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार व बीस फीसदी संबंधित राज्य सरकारें देंगी। शेष 60 फीसदी वित्तीय मदद करने वाली एजेंसियों से जुटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

180 किमी प्रतिघंटा तक दौड़ेगी ट्रेन

कॉरिडोर का डिजाइन ऐसा होगा कि ट्रैक पर ट्रेन 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सके। हालांकि, ऑपरेशनल स्पीड 160 व औसत गति 100 किमी प्रतिघंटा रखी जाएगी। एक ट्रेन में अधिकतम 9 कोच लगेंगे। सभी कोच वातानुकूलित होंगे। इसमें बिजनेस कोच के अलावा महिलाओं के लिए विशेष कोच लगेगा।

सराय काले खां पर जुड़ेंगे तीनों कॉरिडोर
सराय काले खां पर तीनों आरआरटीएस कॉरिडोर आपस में जुड़ जाएंगे। दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर व दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के एक जगह मिलने से सराय काले खां बड़े ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed