{"_id":"6a7654cc15ecf7fe02055323","slug":"delhi-to-become-uttarakhand-s-cultural-capital-for-21-days-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक महोत्सव-2026: आगामी 21 दिनों तक दिल्ली बनेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी, अमर उजाला मीडिया सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक महोत्सव-2026: आगामी 21 दिनों तक दिल्ली बनेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी, अमर उजाला मीडिया सहयोगी
Sat, 08 Aug 2026 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:27 AM IST
सार
उत्तराखंड लोक फाउंडेशन की ओर से 25 अगस्त से 14 सितंबर तक रोहिणी सेक्टर-16 के रामलीला मैदान में 21 दिवसीय ‘उत्तराखंड लोक महोत्सव-2026’ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस महीने दिल्ली उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रही है। दिल्लीवालों को 21 दिनों तक उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और परंपराओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक फाउंडेशन की ओर से 25 अगस्त से 14 सितंबर तक रोहिणी सेक्टर-16 के रामलीला मैदान में 21 दिवसीय ‘उत्तराखंड लोक महोत्सव-2026’ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
यह भारत का सबसे लंबे समय तक आयोजित होने वाला उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव है। इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ देश की विभिन्न लोक परंपराओं को साझा मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
532 से अधिक कलाकार बिखेरेंगे रंग
इस वर्ष महोत्सव में 532 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों के कलाकार लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के जरिये भारतीय संस्कृति की विविधता प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण श्री बद्रीनाथ धाम के दिव्य स्वरूप पर आधारित अस्थायी मंदिर होगा।