फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to become media-entertainment hub, agreement reached at film festival

Delhi NCR News: दिल्ली बनेगी मीडिया-एंटरटेनमेंट हब, फिल्म फेस्टिवल में हुआ समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग पर 3 करोड़ तक सब्सिडी, एवीजीसी और एआई पर खास फोकस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। आईएफएफडी में दिल्ली पर्यटन और प्रसार भारती के बीच समझौता हुआ, जिससे फिल्म, टीवी और डिजिटल कंटेंट के लिए एक बड़े हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

शुक्रवार को भारत मंडपम में फिल्म फेस्टिवल के दौरान अहम एमओयू साइन हुआ। समझौता दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम और प्रसार भारती के बीच हुआ है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस पहल के तहत दिल्ली में एक इंटीग्रेटेड फिल्म, टेलीविजन और मीडिया हब बनेगा, जहां फिल्म, एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट से जुड़े सभी काम एक ही जगह हो सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये पहल मेक इन इंडिया और क्रिएटिव इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे दिल्ली को ग्लोबल मीडिया हब बनाने में मदद मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के मौके पैदा होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं और एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स) हब तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द आ रही नई फिल्म पॉलिसी : आईएफएफडी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कपिल मिश्रा ने दिल्ली एज क्रिएटिव कैपिटल का विजन पेश करते हुए कहा कि राजधानी में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए नई फिल्म पॉलिसी लाई जा रही है। इसके तहत शूटिंग करने वालों को 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article