फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Tis Hazari court granted bail to contractor Vinay Bansal, nephew of Kejriwal

पीडब्ल्यूडी घोटाला केस में केजरीवाल के भतीजे विनय बंसल को मिली जमानत

Tue, 12 Jun 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi Tis Hazari court granted bail to contractor Vinay Bansal, nephew of Kejriwal
विनय बंसल

पीडब्ल्यूडी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी ठेकेदार विनय बंसल को अदालत ने सोमवार को सशर्त जमानत प्रदान कर दी। भ्रष्टाचार रोकथाम ब्यूरो (एसीबी) ने उसे भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


आरोपी विनय, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढ़ू एवं सुरेंद्र बंसल का बेटा है, जिनकी गत वर्ष मौत हो गई थी। तीस हजारी अदालत की अवकाशकालीन न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाऊ ने विनय बंसल को सशर्त जमानत प्रदान की है।
विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी को दो लाख रुपये का निजी व इतनी ही राशि का जमानती मुचलका पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इसके अलावा विनय को पासपोर्ट जमा करवाने और जांच अधिकारी के समक्ष हर सप्ताह पेश होने का निर्देश दिया है। उसे जांच व गवाहों को प्रभावित न करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था

Delhi Tis Hazari court granted bail to contractor Vinay Bansal, nephew of Kejriwal

अदालत के समक्ष जमानत याचिका पर अधिवक्ता बीएस जून ने कहा उनका मुवक्किल तीन मई से हिरासत में है। इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है और उसे झूठा फंसाया गया है।

उसने जांच में सहयोग किया था। पेश मामले में एनजीओ राको के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कोर्ट में शिकायत दायर कर सुरेंद्र बंसल व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर बोगस बिलों के जरिये करीब 10 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया था। उसने अरविंद केजरीवाल व सत्येंद्र जैन पर भी इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

एसीबी ने इस मामले में सुरेंद्र बंसल की कंपनी व अज्ञात सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की तीन एफआईआर 9 मई 2017 को दर्ज की थीं। इस मामले में सुरेंद्र बंसल, उसकी कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन, कमल सिंह व पवन कुमार को नामजद किया गया है। जांच के बाद एसीबी ने विनय के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed