फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi thyagraj stadium IAS walks with dogs Athletes ordered to leave stadium delhi government angry over order says now all stadium to open till 10 at night for practice

ताकि IAS टहला सकें कुत्ते: एथलीट्स को स्टेडियम खाली कराने की खबर आने पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, जारी किया ये आदेश

Thu, 26 May 2022 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 26 May 2022 01:23 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अब दिल्ली के हर स्टेडियम रात 10 बजे तक प्रैक्टिस के लिए खुले रहेंगे। यह आदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जारी किया गया है जिसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने दी।

विज्ञापन
Delhi thyagraj stadium IAS walks with dogs Athletes ordered to leave stadium delhi government angry over order says now all stadium to open till 10 at night for practice
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एथलीट्स और कोच बीते कुछ समय से परेशान थे क्योंकि उन्हें यह आदेश दिया जा रहा था कि वह स्टेडियम खाली कर दें ताकि आईएएस अधिकारी के कुत्ते वहां टहल सकें। यही खबर जब गुरुवार को मीडिया में सामने आई तो हर ओर किरकिरी होने लगी। यह खबर सामने आने के बाद दिल्ली सरकार भी सख्त हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अब दिल्ली के हर स्टेडियम रात 10 बजे तक प्रैक्टिस के लिए खुले रहेंगे। यह आदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जारी किया गया है जिसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने दी।
विज्ञापन


वहीं इस खबर के सामने आने के बाद आईएएस खिरवार ने कहा, 'मैं किसी एथलीट को स्टेडियम छोड़ने के लिए कभी नहीं कहूंगा। मैं स्टेडियम के बंद होने के बाद जाता हूं... हम उसे (कुत्ते) ट्रैक पर नहीं छोड़ते हैं। जब कोई आसपास नहीं होता है तो हम उसे छोड़ देते हैं लेकिन किसी एथलीट की कीमत पर कभी नहीं। अगर इसमें कुछ आपत्तिजनक है तो मैं इसे रोक दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, यह बहुत शर्मनाक है कि खिलाड़ियों को स्टेडियम इसलिए छोड़ना पड़ रहा है क्योंकि एक आईएएस अधिकारी को अपने कुत्ते को टहलाना है। अधिकारी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। यह अथॉरिटी का दुरुपयोग है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार त्यागराज स्टेडियम में कोचिंग देने वाले एक कोच ने दावा किया है कि कुछ हफ्तों पहले तक वो रात में करीब 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे लेकिन कुछ समय से उन्हें शाम सात बजे ही स्टेडियम खाली करने को कहा जा रहा है। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि मेरे साथ ही अन्य खिलाड़ियों और कोचों को भी स्टेडियम इसलिए खाली करने को कहा जाता है ताकि एक आईएएस अधिकारी अपने कुत्त संग वहां टहल सकें।

कोच का आरोप है कि इससे हमारे व खिलाड़ियों के अभ्यास में व्यवधान पैदा होता है। कोच ने यह आरोप आईएएस संजीव खिरवार पर आरोप लगाया है। संजीव खिरवार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed