{"_id":"69dff50c6303287ba9028b02","slug":"delhi-thinking-his-girlfriend-is-dead-a-young-man-commits-suicide-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बेहोश प्रेमिका को मरा समझकर युवक ने कर ली खुदकुशी, युवती को होश आया तो हो गया हंगामा; छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बेहोश प्रेमिका को मरा समझकर युवक ने कर ली खुदकुशी, युवती को होश आया तो हो गया हंगामा; छानबीन शुरू
Thu, 16 Apr 2026 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:59 AM IST
सार
आपस में झगड़ा होने के बाद जब प्रेमिका बेहोश हो गई तो युवक जावेद (28) को लगा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में डर के चलते उसने गेस्ट हाउस में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में एक बेहद ही हैरान कर देना मामला सामने आया है। आपस में झगड़ा होने के बाद जब प्रेमिका बेहोश हो गई तो युवक जावेद (28) को लगा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में डर के चलते उसने गेस्ट हाउस में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
कालकाजी थाना पुलिस ने जावेद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू की है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि युवक ने अपनी प्रेमिका को मृत समझकर खौफ में आकर आत्महत्या का कदम उठाया।
विज्ञापन
जब युवती को होश आया तो युवक को पंखे से लटका देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे में आए। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जावेद एक लड़की के साथ कालकाजी के के-51 ब्लॉक स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को ठहरने आया था। बताया जा रहा कि कमरे में दोनों ने कथित तौर पर नशा किया था, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और फिर झगड़ा हो गया।
इसी आपसी विवाद के दौरान युवती अचानक बेहोश हो गई। लड़की को जमीन पर बेहोश पड़ा देखकर जावेद बुरी तरह घबरा गया। उसे लगा कि झगड़े के दौरान उसकी प्रेमिका की मौत हो गई है। इसी डर और घबराहट में आकर उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।