फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi:theft of millions of jewelery, woman seen in CCTV footage

दिल्लीः महिला ने शोरूम से उड़ाए लाखों के जेवरात, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Sun, 02 Dec 2018 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi:theft of millions of jewelery, woman seen in CCTV footage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुखर्जी नगर इलाके में एक महिला ने ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान से लाखों के जेवरात उड़ा लिए। सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा होने पर ज्वेलर ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमित सखुजा(44) सपरिवार राजौरी गार्डन में रहते हैं। उनका किंग्सवे कैंप में ज्वेलरी का शोरूम है। 30 नवंबर को वह शोरूम में स्टॉक की जांच कर रहे थे। पता चला कि शोरूम से लाखों के हीरे के जेवरात गायब हैं। उसने तुरंत शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 
विज्ञापन


पता चला कि 28 नवंबर को शोरूम में एक महिला अपने एक सहयोगी के साथ खरीदारी करने आई थी। उसने हीरे के जेवरात देखे थे। महिला ने जेवरात देखने के दौरान उन्हें छुपा लिया। उसके बाद दोनों शोरूम से चले गए। चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। अमित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस को उसने सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed