{"_id":"6532de9ac6ddbdff070692ad","slug":"delhi-the-work-of-converting-gol-market-into-a-museum-starts-from-today-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गोल मार्केट को म्यूजियम में तब्दील करने का काम आज से शुरू, 22 करोड़ रुपये आएगा खर्च और लगेंगे दो साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : गोल मार्केट को म्यूजियम में तब्दील करने का काम आज से शुरू, 22 करोड़ रुपये आएगा खर्च और लगेंगे दो साल
Sat, 21 Oct 2023 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:28 AM IST
सार
उपराज्यपाल वीके सक्सेना शनिवार को गोल मार्केट को म्यूजियम बनाने के कार्य की शुरूआत करेंगे। मार्केट के पुनर्विकास का कार्य करीब दो साल में पूरा होने की संभावना है। इसके पुनर्विकास की योजना पर करीब 22 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना करेंगे काम की शुरुआत...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुटियन की गोल मार्केट को म्यूजियम में तब्दील करने के लिए आखिर उसका पुनर्विकास करने का कार्य शुरू होने का दिन आ गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना शनिवार को गोल मार्केट को म्यूजियम बनाने के कार्य की शुरूआत करेंगे। मार्केट के पुनर्विकास का कार्य करीब दो साल में पूरा होने की संभावना है। इसके पुनर्विकास की योजना पर करीब 22 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
गोल मार्केट को म्यूजियम बनाने के दौरान उसके पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा गोल मार्केट के आसपास के इलाकों को भी विकसित करने का निर्णय लिया है। इस तरह गोल मार्केट के पुनर्विकास के बाद भी यह ऐतिहासिक विरासत व इलाका पहले की तरह नजर आएगा। म्यूजियम का पूरा हिस्सा पूरी तरह से वातानुकूलित, फूड कोर्ट और सब-वे के साथ विश्वस्तरीय सेवाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा गोल मार्केट के आसपास के इलाके को भी विकसित करने के दौरान यहां पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क यातायात को कम करने के लिए आरके आश्रम मार्ग से मुख्य गोल मार्केट के बीच एक सब-वे बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां पार्किंग भी बनाई जाएगी। वहीं म्यूजियम के मुख्य भवन में शीशे से गुंबद जैसी संरचना निर्माण, फॉल्स सीलिंग, पहली मंजिल पर इंसुलेटेड छत की संरचना, पूरी तरह से वातानुकूलित सर्विस टनल और लिफ्ट आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी समेत अन्य अग्रणी महिलाओं को हो सकता है समर्पित
एनडीएममसी ने अभी म्यूजियम का थीम तय नहीं की है, मगर उपराज्यपाल ने इस म्यूजियम को महिला थीम पर बनवाना चाहते है। दरअसल आजादी से पहले व बाद में कई महिलाओं ने देश के लिए कार्य किया है। लिहाजा यह म्यूजियम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी, मदर टेरेसा, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मुक्केबाज मैरीकॉम आदि महिलाओं को समर्पित किया जा सकता है।
उपराज्यपाल की पहल पर शुरू हुआ काम
मार्केट का पुनर्विकास करने संबंधी योजना डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से लंबित थी। यह योजना वर्ष 2006 शुरू होनी थी और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले इसे पूरा करना था, लेकिन विभिन्न कारणों से योजना शुरू नहीं हो सकी। बीते साल जून में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने निर्देश दिया कि गोल मार्केट को म्यूजियम बना दिया जाए। इसके बाद एनडीएमसी ने अगस्त में मार्केट को म्यूजियम में बदलने की योजना को मंजूरी दी। अंग्रेज शासकों ने करीब एक सदी पहले भारतीय कर्मचारियों के लिए गोल मार्केट बनाई थी। एडविन लुटियंस के डिजाइन पर इसका निर्माण 1921 में हुआ था। इसमें 28 दुकानें थी, लेकिन जर्जर होने के बाद करीब एक दशक पहले इसे बंद कर दिया गया।