{"_id":"635203403b83a55a0f30c500","slug":"delhi-the-risk-of-osteoporosis-increased-after-kovid-bones-getting-weak-at-an-early-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोविड के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा, कम उम्र में ही कमजोर हो रहीं हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोविड के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा, कम उम्र में ही कमजोर हो रहीं हड्डियां
Fri, 21 Oct 2022 07:56 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 21 Oct 2022 07:56 AM IST
सार
आरएमएल अस्पताल में अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि धूम्रपान करना, शराब पीना, स्टेरॉयड लेना, दमे के मरीज, टीबी के मरीज व अन्य कारणों से कम उम्र के लोगों की हड्डियां तेजी से कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल
- फोटो : ANI
विस्तार
कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। अब तक 60 साल के बाद लोगों में यह समस्या देखी जाती थी, लेकिन कोविड के बाद कम उम्र के लोगों में भी ऑस्टियोपोरोसिस रोग (ऐसी अवस्था जिसमें हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं।) देखने को मिल रहा है। वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अस्थि रोग विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
इस दौरान आए लोगों की हड्डियों की जांच की गई, जिसमें एक तिहाई लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या पाई गई। इसमें ज्यादातर महिलाएं थी। डॉ. विजय जैन ने कहा कि 150 लोगों के हड्डियों की जांच में 50 लोग इस रोग से ग्रसित पाए गए। अस्पताल की निदेशक डॉ. नंदिनी दुग्गल ने कहा कि लोगों में जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम की जरूरत है।
विज्ञापन
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें डॉक्टरों ने ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के उपाए बताए। साथ ही डॉ. ओपी मीणा और वासु शर्मा ने इस बीमारी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
कम उम्र में भी बढ़ रहे हैं मामले
आरएमएल अस्पताल में अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि धूम्रपान करना, शराब पीना, स्टेरॉयड लेना, दमे के मरीज, टीबी के मरीज व अन्य कारणों से कम उम्र के लोगों की हड्डियां तेजी से कमजोर हो रही है।