{"_id":"610a84ca298a9c5853792e8a","slug":"delhi-the-crook-arrived-with-a-consignment-of-weapons-for-the-gangsters-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गैंगस्टरों के लिए हथियार का खेप लेकर पहुंचा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गैंगस्टरों के लिए हथियार का खेप लेकर पहुंचा बदमाश गिरफ्तार
Wed, 04 Aug 2021 05:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:45 PM IST
सार
- शामली के हथियार सप्लायर ने भेजा था खेप, पुलिस ने बरामद किए सात पिस्टल और दो शॉटगन, पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी
विज्ञापन
अवैध हथियार बरामद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली के गैंगस्टरों के लिए शामली से हथियार की खेप लेकर पहुंचे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने सात पिस्टल और दो शॉटगन बरामद किया है। हथियार सप्लायर आरोपी को एक पिस्टल को पहुंचाने के एवज में एक हजार रुपये देते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार सप्लायर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कांधला, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी लोकेश(22) के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ में तैनात हवलदार सुरेंद्र को सूचना मिली कि गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग का एक बदमाश विकासपुरी के सीआरपीएफ कैंप बस स्टैंड के पास आने वाला है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दी। करीब सवा नौ बजे एक युवक बस से उतरकर स्टैंड पर खड़े होकर किसी का इंतजार करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली। बैग में सात पिस्टल और दो शॉटगन मिले।
विज्ञापन
पूछताछ में लोकेश ने बताया कि शामली यूपी का रहने वाला आरिफ ने बलवा गांव में उसे हथियार का खेप दिया था और बताया था कि स्टैंड के पास आकर एक व्यक्ति इस खेप को लेकर जाएगा। आरिफ ने खेप लेने वाले के बारे में कुछ नहीं बताया था। उसने बताया कि आरिफ एक पिस्टल को पहुंचाने के एवज में उसे एक हजार रुपये देता है। इससे पहले वह एक खेप को सोनीपत हरियाणा के एक गैंगस्टर को पहुंचा चुका है। पुलिस लोकेश के निशानदेही पर आरिफ की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन