फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi temperature fall further rain for two days Meteorological Department issued yellow alert

कांप रहा दिल्ली-NCR: अभी और गिरेगा राजधानी का पारा, दो दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Thu, 02 Jan 2025 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jan 2025 08:39 PM IST
सार

सुबह घने कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान किया। धूप देर से निकली, लेकिन तपिश कम होने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.2 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Delhi temperature fall further rain for two days Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली में हो सकती है दो दिन बारिश - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत से ही सर्दी का सितम जारी है। ठंडी हवाएं शीतलहर जैसा अहसास करा रही हैं। इस कारण बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग ने 3 व 4 जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 5 व 6 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

सुबह घने कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान किया। धूप देर से निकली, लेकिन तपिश कम होने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.2 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सबसे ठंडा पालम रहा जहां अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। पालम में दृश्यता सुबह 6 बजे शून्य थी। मौसम विभाग का कहना है कि 3 से 7 जनवरी तक अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष डेंगू में कमी, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले बढ़े
राजधानी में पिछले वर्ष मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप चिंताजनक स्तर पर रहा। 2024 में डेंगू के मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, लेकिन चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों में भारी वृद्धि हुई। चिकनगुनिया के मामलों में 400 प्रतिशत से अधिक और मलेरिया में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह आंकड़े पिछले पांच वर्षों में इन बीमारियों के सबसे अधिक स्तर को दर्शाते हैं। गत वर्ष डेंगू से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

डेंगू के मामलों में कमी लेकिन मौतें बरकरार
वर्ष 2024 में डेंगू के 6349 मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2023 की तुलना में 2917 कम हैं। वर्ष 2023 में डेंगू के 9266 मामले सामने आए थे। हालांकि, डेंगू से आठ लोगों की जान चली गई, जिससे बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डेंगू के सबसे अधिक मामले अक्तूबर में दर्ज किए गए, जब 2431 मरीज सामने आए। वहीं, सबसे कम 24 मामले मार्च में दर्ज किए गए। एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ जोन में डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक रहा, जहां 822 मामले सामने आए। नरेला जोन में यह संख्या सबसे कम 276 रही।

चिकनगुनिया में चार गुना वृद्धि
चिकनगुनिया के 265 मामले 2024 में दर्ज किए गए, जबकि 2023 में केवल 65 मामले सामने आए थे। यह वृद्धि 400 प्रतिशत से अधिक है। सबसे अधिक 120 मामले शाहदरा उत्तरी जोन में दर्ज हुए, जबकि नरेला जोन में केवल तीन मामले दर्ज किए गए। पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है। 2022 में चिकनगुनिया के 48, 2021 में 89 और 2020 में 111 मामले दर्ज हुए थे।

मलेरिया के मामलों में भी बड़ा उछाल
मलेरिया के 788 मामले 2024 में सामने आए, जो 2023 के 426 मामलों की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक हैं। यह संख्या 2020 से अब तक के सबसे अधिक स्तर पर पहुंच गई है। सिटी-एसपी जोन में मलेरिया के सबसे अधिक 121 मामले दर्ज हुए, जबकि केशवपुरम जोन में यह संख्या केवल 26 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed