डीटीयू में ऑनलाइन दाखिले की रेस कल से, बीटेक प्रोग्राम की फीस 11 हजार से एक लाख तक बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) व नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में बीटेक और बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में पढ़ाई महंगी हो गई है।
इसमें शैक्षिक सत्र 2019-20 में 11 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बढ़ोत्तरी की गई है। चारों विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बुधवार से ओपन होगी।
खास बात यह है कि पहली बार छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो बंद होने के बाद भी आवेदन का मौका मिलेगा। ज्वाइंट काउंसलिंग में कुल चार राउंड होंगे। प्रति राउंड सीट अलॉटमेंट के बाद नए छात्रों के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन होगी।
सूत्रों के मुताबिक, ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग 2019 की विंडो 29 मई से खुलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका 17 जून तक मिलेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या आवेदन पत्र में छात्र को जेईई एडमिट कार्ड नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
ज्वाइंट काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन फीस पंद्रह सौ रुपये रहेगी। आवेदन पत्र के साथ छात्रों को ज्वाइंस फिलिंग (कोर्स विकल्प भरना) भी अनिवार्य रहेगा। ज्वाइंट काउसंलिंग में सीट जेईई मेन 2019 की रैंकिंग के आधार पर अलॉट होगी।
पहला राउंड खत्म होने पर दूसरे राउंड में खुलेगा नया रजिस्ट्रेशन
- पहला राउंड 21 जून से 26 जून तक चलेगा।
- दूसरा राउंड 5 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा।
- तीसरा राउंड 11 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।
- चौथा राउंड 16 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा।
- 22 जुलाई को छात्र सीट छोड़ सकते हैं। इसके बाद 25 जुलाई को खाली सीटों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड होगा।
- खाली सीट रहने पर 24 से 25 जुलाई के बीच स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।
बीटेक में फीस बढ़ोतरी सालाना
| संस्थान का नाम | सीट | पहला | दूसरा | तीसरा | चौथा |
| आईआईआईटी दिल्ली | 382 | 3.50 | 3.50 | 3.50 | 3.50 (लाख सालाना) |
| डीटीयू | 1925 | 1.66 | 1.90 | 2.06 | 2.19 (लाख सालाना) |
| एनएसयूटी | 1080 | 1.66 | 1.90 | 2.06 | 2.19 (लाख सालाना) |
| आईजीडीटीयूडब्ल्यू | 40 | 95 हजार | 96 हजार | 1.05 | 1.15 (लाख सालाना) |