फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi teacher attack case student had ordered a knife online in Delhi

शिक्षक पर हमले के मामले में नया खुलासा: छात्र ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, कई दिन पहले रच ली थी साजिश

Sat, 21 Jan 2023 07:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 07:18 AM IST
सार

दिल्ली में शिक्षक पर हमले के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिग भाई और उसके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले की साजिश पहले ही रच ली थी। आरोपियों ने चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।
 

विज्ञापन
delhi teacher attack case student had ordered a knife online in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षक पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बारहवीं के छात्र ने नाबालिग भाई और दोस्त के साथ मिलकर शिक्षक पर चाकू से हमला किया था। आरोपियों ने हमले की साजिश काफी दिन पहले रच ली थी। 
विज्ञापन


वारदात में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चाकू के लिए किस तरह भुगतान किया था। बृहस्पतिवार को इंद्रपुरी स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शिक्षक भूदेव पर एक छात्र ने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया था। 
विज्ञापन


शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमला कर भाग रहे मुख्य आरोपी को शिक्षकों ने विद्यालय में ही दबोच लिया था, जबकि फरार दो नाबालिगों को रात में हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए छात्रों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शिक्षक केवल स्कूल ड्रेस ही नहीं, बल्कि समय से स्कूल नहीं पहुंचने, अनुशासित नहीं रहने की बात पर टोकते थे। सभी विद्यार्थियों के सामने डांट देते थे। स्कूल से निकालने की भी धमकी दी जाती थी। दिसंबर में स्कूल ड्रेस को लेकर डांटने के बाद ही तीनों ने हमला करने की साजिश रच ली थी। पुलिस जल्द स्कूल में जाकर घटनाक्रम दोहराएगी।

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में लगातार टोकने से नाराज 12वीं के तीन छात्रों ने शिक्षक के पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए थे। आसपास मौजूद शिक्षकों ने एक छात्र को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।


 

छात्र ने खुलासा किया है कि शिक्षक भूदेव लगातार टोकते थे जिससे तीनों छात्र नाराज थे। पुलिस फरार छात्रों की तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों के उम्र के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, भूदेव इंद्रपुरी सी ब्लाॅक स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक हैं। करीब सवा 12 बजे स्कूल में छठा पीरियड चल रहा था।

 


 

12वीं के छात्रों का प्रैक्टिकल खत्म हुआ था। छात्रों की कक्षा में मौजूदगी देखने के लिए भूदेव विद्यालय के ए ब्लाॅक में निरीक्षण कर रहे थे। प्रथम तल पर शौचालय के पास उन्होंने अभिमन्यु व अन्य आरोपियों को देखा। भूदेव ने जैसे ही उन्हें टोका तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
 

छात्र भूदेव के आने का ही इंतजार कर रहे थे। एक आरोपी ने शिक्षक को पीछे से पकड़ा और दो आरोपियों ने चाकू से वार कर दिए। शिक्षकों ने बताया कि हमला होते ही भूदेव ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी छात्र अलग-अलग दिशा में भागने लगे। अन्य शिक्षक हमलावरों के पीछे भागे।
 

शिक्षकों ने अभिमन्यु को पकड़ लिया उसके हाथ में बड़ा चाकू था। दूसरा चाकू जमीन पर पड़ा था। शिक्षकों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर भूदेव को राजेंद्र नगर स्थित बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूदेव पर कई जगह वार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed