{"_id":"63cb447e63f676333d55467b","slug":"delhi-teacher-attack-case-student-had-ordered-a-knife-online-in-delhi-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर हमले के मामले में नया खुलासा: छात्र ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, कई दिन पहले रच ली थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर हमले के मामले में नया खुलासा: छात्र ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, कई दिन पहले रच ली थी साजिश
Sat, 21 Jan 2023 07:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:18 AM IST
सार
दिल्ली में शिक्षक पर हमले के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिग भाई और उसके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले की साजिश पहले ही रच ली थी। आरोपियों ने चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षक पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बारहवीं के छात्र ने नाबालिग भाई और दोस्त के साथ मिलकर शिक्षक पर चाकू से हमला किया था। आरोपियों ने हमले की साजिश काफी दिन पहले रच ली थी।
वारदात में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चाकू के लिए किस तरह भुगतान किया था। बृहस्पतिवार को इंद्रपुरी स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शिक्षक भूदेव पर एक छात्र ने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया था।
शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमला कर भाग रहे मुख्य आरोपी को शिक्षकों ने विद्यालय में ही दबोच लिया था, जबकि फरार दो नाबालिगों को रात में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए छात्रों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शिक्षक केवल स्कूल ड्रेस ही नहीं, बल्कि समय से स्कूल नहीं पहुंचने, अनुशासित नहीं रहने की बात पर टोकते थे। सभी विद्यार्थियों के सामने डांट देते थे। स्कूल से निकालने की भी धमकी दी जाती थी। दिसंबर में स्कूल ड्रेस को लेकर डांटने के बाद ही तीनों ने हमला करने की साजिश रच ली थी। पुलिस जल्द स्कूल में जाकर घटनाक्रम दोहराएगी।

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में लगातार टोकने से नाराज 12वीं के तीन छात्रों ने शिक्षक के पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए थे। आसपास मौजूद शिक्षकों ने एक छात्र को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
छात्र ने खुलासा किया है कि शिक्षक भूदेव लगातार टोकते थे जिससे तीनों छात्र नाराज थे। पुलिस फरार छात्रों की तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों के उम्र के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, भूदेव इंद्रपुरी सी ब्लाॅक स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक हैं। करीब सवा 12 बजे स्कूल में छठा पीरियड चल रहा था।