{"_id":"63bfbba58f381e3b9e0de4b6","slug":"delhi-swati-maliwal-issues-notice-to-delhi-police-for-filing-fir-against-trollers-of-dhoni-kohli-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: धोनी-कोहली की बेटियों के ट्रोलर्स पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: धोनी-कोहली की बेटियों के ट्रोलर्स पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
Thu, 12 Jan 2023 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:26 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ लोग धोनी और कोहली की बेटियों को लेकर भद्दी बातें लिखते रहते हैं। विराट की बेटी वामिका को तो दुष्कर्म की भी धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन
swati maliwal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटियों को ट्रोल करने वाले, उन पर भद्दी टिप्पणियां करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में नोटिस जारी करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, क्रिकेटर विराट कोहली और एमएस धोनी की बच्चियों के बारे में ट्विटर पर अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा करने की दोबारा किसी की हिम्मत न हो।
विज्ञापन