फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi students will be able to take free coaching for NEET and CUET

Delhi Free Coaching: रेखा सरकार का तोहफा, एक लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगी NEET और CUET की फ्री कोचिंग

Thu, 27 Mar 2025 02:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 02:57 PM IST
सार

दिल्ली के छात्रों को रेखा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। चुनावी वादा पूरा करते हुए छात्रों को नीट और सीयूईटी की फ्री कोचिंग मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Delhi students will be able to take free coaching for NEET and CUET
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद - फोटो : दिल्ली भाजपा

विस्तार

दिल्ली सरकार ने नीट-जेईई परीक्षाओं की तैयारी करवाने को लेकर बजट में  की गई अपनी घोषणा को अमली जामा पहना दिया है। अब दिल्ली के छात्रों को नीट व सीयूईटी की कोचिंग नि:शुल्क मिल सकेगी।

विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को एनएसडीसी इंटरनेशनल (कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार) और फिजिक्स वाला लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख 63 हजार छात्रों को 180 घंटे की कोचिंग मिल सकेगी। बाद में जेईई के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दिलाने की योजना है। एनएसडीसी इंटरनेशनल और फिजिक्स वाला ने मिलकर भारत इनोवेशन ग्लोबल लिमिटेड (बिग) संस्था बनाकर यह समझौता किए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद की मौजूदगी में एनएसडीसी और फिजिक्स वाला लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत दो अप्रैल से दो मई तक प्रतिदिन भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सामान्य योग्यता और अंग्रेजी जैसे विषयों की कोचिंग दी जाएगी। इस तरह से तीस दिनों में 180 घंटे उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें उन्हें पीडीएफ नोट्स के साथ-साथ छात्रों की प्रगति को भी ट्रैक किया जाएगा, इससे उनके नियमित परीक्षण हो सकेंगे।

प्रतिष्ठित विवि में पढ़ने का सपना होगा साकार
तीस दिवसीय मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का मेडिकल कॉलेजों व देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिता लेने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। दिल्ली के अधिक से अधिक छात्रों को डॉक्टर, इंजीनियर बनने और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का सपना भी साकार होगा। - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री


दिल्ली सरकार ने नीट और सीयूईटी की तैयारी करने वाले छात्रों को नि:शुल्क ऑनलाइन क्रैश कोर्स कराने की दिशा में समझौता किया है। सरकार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य  के लिए प्रतिबद्ध है। इससे दिल्ली के बच्चों की शीर्ष मेडिकल कॉलेजों और विवि में दाखिला पाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। -आशीष सूद, शिक्षा मंत्री

ये भी पढ़ें: Delhi : शिक्षा निदेशालय का आदेश- निजी स्कूल वर्दी और किताबों के लिए नहीं बनाएंगे दबाव, यहां कर सकते हैं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed