{"_id":"672a97a9f09edf5962030923","slug":"delhi-stone-pelting-at-temple-in-jahangirpuri-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जहांगीरपुरी में मंदिर पर पथराव, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश को पुलिस ने किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जहांगीरपुरी में मंदिर पर पथराव, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश को पुलिस ने किया खारिज
Wed, 06 Nov 2024 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:40 AM IST
सार
सोमवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर पर पथराव कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। पुलिस ने वीडियो में पथराव के दावे को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पश्चिम जिला के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर पर पथराव कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। पुलिस ने वीडियो में पथराव के दावे को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में झड़प हुई थी। इसमें अधिकतर नाबालिग हैं। पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना को गलत तरीके से पेश करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने कहा कि यह कोई सांप्रदायिक मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि रात में एक मंदिर पर पथराव होने के कई कॉल मिले थे। जांच में पता चला कि एक ही समुदाय के नाबालिगों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसमें तीन नाबालिग पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं लोगों ने पथराव कर दिया था। जिसके जवाब में मंदिर से दूसरे पक्ष ने पथराव किया था। इस दौरान कुछ पत्थर मंदिर में आ गिरे थे। झड़प में दो बच्चे घायल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। कुछ नाबालिग आरोपी पहले भी सुधार गृह भेजे जा चुके हैं।
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मंदिर पर हमले जैसे शब्दों के साथ वीडियो को प्रसारित किया। साइबर टीम ने पूरे मामले की जांच की है। कुछ अकाउंट को चिन्हित किया गया है। पुलिस उपायुक्त ने दावा किया कि इन अकाउंट से मामले को जानबूझकर अलग तरीके से दिखाया गया है।