{"_id":"5ca0098cbdec22140012d9a0","slug":"delhi-state-public-school-management-association-complaint-to-central-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों को दो साल से नहीं मिला ईडब्ल्यूएस का पैसा, एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों को दो साल से नहीं मिला ईडब्ल्यूएस का पैसा, एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से की शिकायत
Sun, 31 Mar 2019 05:57 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजी स्कूलों को दो साल से ईडब्ल्यूएस का पैसा नहीं मिला है। इसी के चलते दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत भेजी है। एसोसिएशन ने मंत्रालय से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ाने और समय से स्कूलों को पैसा देने की भी मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शिकायत भेजी है। एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें पिछले दो वर्षों से पैसा न मिलने के चलते परेशानी हो रही है।
दिल्ली सरकार के निर्देश के तहत ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिला तो हो जाता है लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं (यूनिफार्म व किताब) का पैसा स्कूलों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने ईडब्ल्यूएस का पैसा उपलब्ध करवाने का भरोसा तो दिया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। स्कूल अपने खर्चों से ईडब्ल्यूएस के बच्चों की फीस का खर्चा उठा रहे हैं। इसके अलावा यूनिफार्म व किताबों का पैसा भी छात्रों को दे रहे हैं, जबकि पिछले तीन साल से फीस तक नहीं बढ़ा पाए हैं।

वहीं, शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन भी देना है। यदि शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ाते हैं तो वे नौकरी छोड़ने की बात कहते हैं। ऐसे में निजी स्कूल प्रबंधन सरकार से मांग करता है कि उन्हें ईडब्ल्यूएस का पैसा जल्द से जल्द जारी करे और धनराशि बढ़ाई जाए।
स्कूल प्रशासन का कहना है कि हम तय नियम का पालन कर ईडब्ल्यूएस के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। नियमों के तहत बच्चों को जो राशि सरकार से मिलनी है वह मिले, ऐसा करने से स्कूलों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पडे़गा और गरीब बच्चों को उचित शिक्षा भी मिलेगी।
दिल्ली के निजी स्कूलों को 2017-18 और 2018-19 सत्र के तहत ईडब्ल्यूएस का पैसा नहीं मिला है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर शिकायत की है। पैसा न मिलने के चलते निजी स्कूल अपने खर्चों में कटौती करके ईडब्ल्यूएस के छात्रों को यूनिफार्म व किताब आदि मुहैया करवा रहा है। शिक्षकों को वेतन देने में भी दिक्कत आ रही है।
- आरसी जैन, अध्यक्ष, दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट, दिल्ली