फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi State Public School Management Association complaint to Central Government

निजी स्कूलों को दो साल से नहीं मिला ईडब्ल्यूएस का पैसा, एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से की शिकायत

Sun, 31 Mar 2019 05:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi State Public School Management Association complaint to Central Government
फाइल फोटो
दिल्ली के निजी स्कूलों को दो साल से ईडब्ल्यूएस का पैसा नहीं मिला है। इसी के चलते दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत भेजी है। एसोसिएशन ने मंत्रालय से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ाने और समय से स्कूलों को पैसा देने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शिकायत भेजी है। एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें पिछले दो वर्षों से पैसा न मिलने के चलते परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के निर्देश के तहत ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिला तो हो जाता है लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं (यूनिफार्म व किताब) का पैसा स्कूलों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली सरकार ने ईडब्ल्यूएस का पैसा उपलब्ध करवाने का भरोसा तो दिया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। स्कूल अपने खर्चों से ईडब्ल्यूएस के बच्चों की फीस का खर्चा उठा रहे हैं। इसके अलावा यूनिफार्म व किताबों का पैसा भी छात्रों को दे रहे हैं, जबकि पिछले तीन साल से फीस तक नहीं बढ़ा पाए हैं। 

वहीं, शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन भी देना है। यदि शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ाते हैं तो वे नौकरी छोड़ने की बात कहते हैं। ऐसे में निजी स्कूल प्रबंधन सरकार से मांग करता है कि उन्हें ईडब्ल्यूएस का पैसा जल्द से जल्द जारी करे और धनराशि बढ़ाई जाए।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि हम तय नियम का पालन कर ईडब्ल्यूएस के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। नियमों के तहत बच्चों को जो राशि सरकार से मिलनी है वह मिले, ऐसा करने से स्कूलों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पडे़गा और गरीब बच्चों को उचित शिक्षा भी मिलेगी।

दिल्ली के निजी स्कूलों को 2017-18 और 2018-19 सत्र के तहत ईडब्ल्यूएस का पैसा नहीं मिला है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर शिकायत की है। पैसा न मिलने के चलते निजी स्कूल अपने खर्चों में कटौती करके ईडब्ल्यूएस के छात्रों को यूनिफार्म व किताब आदि मुहैया करवा रहा है। शिक्षकों को वेतन देने में भी दिक्कत आ रही है। 
- आरसी जैन, अध्यक्ष, दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट, दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed