फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi State Election Commission released draft of list of polling stations regarding MCD elections

MCD Election: आयोग ने तेज की चुनाव कराने की प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की सूची का ड्राफ्ट जारी, मांगा सुझाव

Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
सार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की सूची का ड्राफ्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध है। वहां कोई भी व्यक्ति ड्राफ्ट का अवलोकन करके अपनी आपत्ति व सुझाव दे सकता है। 

विज्ञापन
Delhi State Election Commission released draft of list of polling stations regarding MCD elections
mcd election - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के चुनाव कराने की प्रक्रिया तेज करते हुए मतदान केंद्रों की सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और ड्राफ्ट पर मंगलवार तक राजनीतिक दलों व आम जनता से सुझाव व आपत्ति मांगी है। आयोग इन सुझावों व आपत्तियों का चार नवंबर तक निपटारा करेगा, जबकि पांच नवंबर को मतदान केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की सूची का ड्राफ्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध है। वहां कोई भी व्यक्ति ड्राफ्ट का अवलोकन करके अपनी आपत्ति व सुझाव दे सकता है। इस संबंध में आयोग ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसके अलावा राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर अवगत कराया है। इस कड़ी में राजनीतिक दलों ने क्षेत्रीय स्तर पर अपने नेताओं की टीम बनाई है और वह टीमें संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाकर ड्राफ्ट का अध्ययन करेगी और खामी मिलने पर वह आपत्ति दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर आयोग की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि वह पांच नवंबर के बाद किसी भी दिन एमसीडी के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार आयोग ने दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में चुनाव कराने की तैयारी कर रखी है। हालांकि आयोग की ओर से वार्डों के किए गए परिसीमन को कांग्रेस ने हाई कोर्ट में चुनौती दे रखी है और इस मामले में आयोग से भी जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने चुनाव की घोषणा पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन कोर्ट ने कांग्रेस से कहा कि आयोग की ओर से कोई निर्णय लेने पर वह उसके पास आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed