फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Son kills mother, police arrested

दिल्ली: आदत सुधारने के लिए कहने पर बिगड़ैल बेटे ने की थी मां की हत्या

Fri, 10 Sep 2021 12:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Sep 2021 12:13 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या के आठ दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। विवाद की वजह से पत्नी भी आरोपी से रह रही थी।

विज्ञापन
Delhi: Son kills mother, police arrested
आरोपी को गिरफ्तार किया गया - फोटो : फाइल

विस्तार

मुंडका इलाके में आदतों में सुधार लाने के लिए कहने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपनी मां की हत्या करने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी पर पहले से उगाही का एक मामला चल रहा है। घरेलू विवाद की वजह से पत्नी भी आरोपी से अलग अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया की आरोपी की पहचान मुंडका निवासी सैनी चौपाल, मुड़का निवासी संदीप के रूप में हुई है। 1 सितंबर की रात पुलिस को मुंडका में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के गले में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से एक खिलौने वाली पिस्टल मिली।
विज्ञापन


महिला की पहचान रोशनी के रूप में हुई। पता चला की उसे उसके बेटे ने गोली मारी है। बेटा शादी शुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है। घरेलू विवाद की वजह से उसकी पत्नी आरोपी से अलग रहती है। वह अपनी बेटी और मां के साथ रहता था। 6 सितंबर को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 400 लोगों से पूछताछ की। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 150 जगहों पर दबिश दी। 7 सितंबर की देर रात आरोपी के इलाके में आने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया की वह ड्राइवर की नौकरी करता था। 


बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद उसे शराब पीने की लत लग गई। जिसकी वजह से पारिवारिक कलह होने लगा। उसकी मां लगातार आदत सुधारने के लिए कहती थी, जिसको लेकर अकसर उसका मां से झगड़ा हो जाता था। घटना वाली रात में मां से कहासुनी होने पर उसने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed