{"_id":"5f8fde7bec99de5c8e64dc43","slug":"delhi-social-distancing-and-neglect-of-wearing-masks-144-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न पहनने की अनदेखी, 144 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न पहनने की अनदेखी, 144 चालान
Wed, 21 Oct 2020 12:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
police stops an individual not wearing a mask while driving
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह दिनों के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस ने 144 यात्रियों का चालान किया है। मेट्रो स्टेशनों पर तैनात पुलिस कर्मी कोविड-19 मानदंडों को लागू करने के लिए लगातार निगरानी और जांच के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
इसके तहत जिन यात्रियों ने मास्क नहीं पहने थे या जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तय मानदंडों का उल्लंघन किया उनपर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया कि पिछले छह दिनों के दौरान कुल 3,691 ट्रेनों की जांच की गई ताकि महामारी को नियंत्रित करने में मदद मिल सके। अनदेखी करने पर पुलिस की ओर से यात्रियों को 144 चालान जारी किए गए।
विज्ञापन
यात्रियों से मेट्रो के अंदर और स्ट्रेशन परिसर पर भी कोविड-19 के लिए नियत प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में चरणों में सख्त सुरक्षा और उपायों के साथ मेट्रो सेवाएं शुरू की गईं।
विज्ञापन