{"_id":"6a3fff3dd3c81acbee0c3fc2","slug":"delhi-snatcher-haddi-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-142925-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली का झपटमार हड्डी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली का झपटमार हड्डी गिरफ्तार
विज्ञापन
-बाहरी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने राजधानी में सोने की चेन झपटमारी के कई मामलों में वांछित बदमाश चंदन उर्फ हड्डी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक मंगोलपुरी के घोषित बदमाश चंदन पर झपटमारी, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 37 मामले दर्ज हैं। इसमें चेन झपटने के नौ मामलों में वह वांछित था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल, चार खोखा और एक स्कूटी बरामद की है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून की रात सूचना मिली कि चंदन उर्फ हड्डी अपने एक साथी से मिलने के लिए स्कूटी से मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास आएगा। उसके बाद टीम वहां पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध स्कूटी पर आया और किसी का इंतजार करने लगा। पुलिस की मौजूदगी का अहसास होते ही उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली हवलदार दीपक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में पता चला कि बदमाश पर 37 मामले पहले से दर्ज हैं। जबकि हाल में राजधानी के विकासपुरी, नार्थ रोहिणी, पश्चिम विहार ईस्ट, उत्तम नगर, मौर्य एन्क्लेव, और पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में किए गए सोने की चेन की झपटमारी के नौ मामले में वांछित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 साल का चंदन उर्फ हड्डी आदतन अपराधी है और उसका कोई स्थायी पता नहीं है। 16 जून को उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में है।