{"_id":"58494ce74f1c1bf959449f07","slug":"delhi-smoke-emits-from-a-stationary-metro-train-at-patel-nagar-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी मेट्रो में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी मेट्रो में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
fire in metro
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर खड़ी एक मेट्रो में बृहस्पतिवार दिन में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
आग लगते ही मेट्रो स्टेशन को खाली करा लिया गया। इस घटना में किसी के आहत होने की खबर अब तक नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शाम लगभग 4 बजे की है। उस वक्त मेट्रो ब्लू लाइन पर खड़ी थी और द्वारका की ओर जा रही थी तभी यात्रियों ने उसमें से धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन
धुआं दिखते ही सभी यात्रियों को मेट्रो से निकाला गया। इस वजह से ब्लू लाइन सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुई। पिछले कुछ समय से कई बार मेट्रो की ब्लू लाइन प्रभावित होने के चलते इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Delhi: Smoke emits from a stationary metro train at Patel Nagar station. Train has been evacuated. pic.twitter.com/TKJ1OK2pQD
— ANI (@ANI_news) December 8, 2016