फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi slum family burn alive on sunday night

आग ने मचाई तबाही, एक परिवार के 5 लोग खाक

Mon, 23 Nov 2015 09:37 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
delhi slum family burn alive on sunday night

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा जेजे कॉलोनी की चार झुग्गियो में रविवार रात आग लग गई। गौरतलब है कि एक झुग्गी में एक ही परिवार के मौजूद पांचो लोग जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार जिस झुग्गी में जलकर लोग मरे उसमें पति पत्नी और तीन छोटे बच्चे थे। पति का नाम मोहम्मद कलाम, पत्नी का नाम रविना और बच्चों में आठ साल का सलामत, पांच साल का नियामत और आठ महीने का सराफत था।
विज्ञापन


सुबह जब लोगों ने झुग्गी की राख देखी तो पाया कि आग में माँ का कंकाल बच्चे के कंकाल को छाती से चिपकाए था। इसे देखकर आसपास के लोगों ने बताया कि मां ने मरते वक्त भी बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन झुग्गियों के परिवार बचे सही सलामत

delhi slum family burn alive on sunday night

रविवार की रात झुग्गी के आसपास के लोग यहां मृतक परिवार को देखकर सोए थे और सुबह उठे तो वहां का नजारा ही पूरा बदला हुआ था। चारों ओर राख का ढेर उसमें मृतक परिवार का कंकाल था।

राख के ढेर में जगह जले हुए शव के टुकड़े मिल रहे थे। गौरतलब है कि रात में जब चारों झुग्गियों में आग लगी तो स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड व पुलिस को भी सूचना दी।

दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने के बाद तीन झुग्गियों के परिवार तो निकल गए लेकिन एक झुग्गी के लोगों का कहीं अता-पता नहीं था। आग बुझने के बाद जब लोगों ने मलबे में तलाशना शुरू किया तो परिवार के पांचों सदस्यों के शव राख के ढेर में मिले।

नेत्रहीन मां अंत तक बचाती रही अपने बच्चे को

delhi slum family burn alive on sunday night

जानकारी के अनुसार जिस झुग्गी का परिवार जलकर राख हो गया उस परिवार में केवल एक लड़की बची है। वो भी इसलिए बच गई क्योंकि घटना के वक्त वो झुग्गी में नहीं थी।

दरअसल वो बच्ची कुछ समय से बिहार स्थित अपने गांव गई है और यही कारण है कि अपने परिवार में वो एकमात्र जिंदा सदस्य है। इस घटना में एक मार्मिक बात जो छिपी है वो ये है कि जल पांच सदस्यों में जिस महिला रवीना की जलकर मौत हुई वो नेत्रहीन थी और अपने आठ महीने के बच्चे को छाती से चिपकाए मरी जिसका मतलब है कि उसने मरते दम तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की।

पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवनराम अस्पताल भेज दिया गया है। दमकल विभाग और भलस्वा डेरी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed