फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Girl Tumor Operation News: Delhi sir ganga ram hospital doctors operated two football sized tumor from 12 year old girl stomach

दिल्ली : 12 साल की बच्ची के पेट से निकाला दो फुटबॉल के बराबर ट्यूमर, पांच साल पहले शुरू हुई थी सूजन

Wed, 07 Apr 2021 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Apr 2021 05:05 PM IST
सार

- 25 मार्च को तीन घंटे में हुआ था बच्ची का ऑपरेशन
- रक्त की नसों और आंतों समेत महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ा था ट्यूमर

विज्ञापन
Delhi Girl Tumor Operation News: Delhi sir ganga ram hospital doctors operated two football sized tumor from 12 year old girl stomach
गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने 12 साल की बच्ची के पेट से निकाला दो फुटबॉल के बराबर ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर एक 12 साल की बच्ची के लिए भगवान बन गए जब उन्होंने उसके पेट से दो फुटबॉल के बराबर ट्यूमर निकाला और उसे नई जिंदगी दी। पढ़िए कैसे डॉक्टरों ने बच्ची को नई जिंदगी दी....

विज्ञापन


20 मार्च को 12 साल की लड़की पेट में दर्द की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में आई। उसके पेट में दर्द एवं सूजन 4-5 साल पहले शुरू हुई थी और धीरे-धीरे पेट का आकार बढ़ रहा था। पिछले साल यह सूजन तेजी से आकार में बढ़ने लगी और लड़की की असुविधा काफी बढ़ गई। उसे दर्द हो रहा था और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। 
विज्ञापन


कई मरीज कोविड-19 बीमारी के डर से चिकित्सा सेवा लेने के लिए अस्पताल आने से डरते हैं, इस वजह से बीमारी काफी बढ़ जाती है। उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल में डॉ. तरुण मित्तल (लेप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जन) से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तरुण मित्तल, लेप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जन, डिपार्टमेंट ऑफ जनरल एंड लेप्रोस्कोपिकसर्जरी, सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, 'उस समय उसके पेट को काफी टेढ़ा-मेढ़ा और क्लिनिकल एग्जामिनेशन के दौरान पेट को बहुत भरा हुआ पाया गया। हम आश्चर्यचकित थे कि बहुत अधिक शिकायतों के बिना सूजन इतने बड़े आकार तक पहुंच गई है। अर्जेंट सी.टी. स्कैन से पता चला कि मरीज के पूरे पेट में काफी बड़ा ट्यूमर है, जिसका साइज 30x20x14 सेंटीमीटर है जो कि दो बड़े फुटबॉल के बराबर है।'

माता-पिता और लड़की से परामर्श के बाद सर्जरी की योजना बनाई गई। पूरी सावधानी के साथ 25 मार्च को ऑपेरशन किया गया। सर्जरी के दौरान यह पुष्टि हो गई कि एक बड़ा ट्यूमर पूरे पेट में फैल गया था और बड़ी रक्त की नसों और आंत सहित शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के साथ जुड़ा हुआ था।

सर्जरी में दो प्रमुख चुनौतियां थी एक तो ट्यूमर को निकालते समय रक्त की धमनियों की आंतों को बचाया जाए। दूसरा कि ट्यूमर को शत-प्रतिशत पूरे पेट से काट कर निकाला जाए। तीन घंटे चले सफल ऑपरेशन में दोनों ही चुनौतियों में डॉक्टरों ने सफलता हासिल की और ट्यूमर को निकाल लिया गया। 

इस जटिल सर्जरी के लिए लेप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. तरुण मित्तल ने डॉ. आशीष डे और डॉ. अनमोल आहूजा के साथ किया। एनेस्थेटिस्ट टीम में डॉ. जयश्री सूद और डॉ. अजय सिरोही शामिल थे।


ट्यूमर को जटिल ऑपरेशन द्वारा पूरी तरह से सफलतापूर्वक हटा दिया गया, जिसका साइज  32 x 22 सेमी मापा गया और इसका वजन 5 किलोग्राम था। ट्यूमर को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भी भेजा गया है। लड़की को सफल सर्जरी के कुछ दिनों बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed