फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Sikh Gurdwara Management Committee condemned a statement made by Kiran Bedi regarding Sikhs

किरण बेदी से खफा सिख समुदाय: कालका बोले- देश की महिलाओं को बचाने का गौरव हमारे नाम, माफी मांगें नहीं तो...

Tue, 14 Jun 2022 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Jun 2022 09:10 PM IST
सार

किरण बेदी द्वारा सिखों पर की गई टिप्पणी मामले में मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दी गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस बयान की निंदा की है। कमेटी ने कहा है कि उनके बयान से सिख समुदाय आहत हुआ है और वह तुरंत मामले को लेकर माफी मांगें। 
 

विज्ञापन
Delhi Sikh Gurdwara Management Committee condemned a statement made by Kiran Bedi regarding Sikhs
किरण बेदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के एक बयान पर सिख समुदाय ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस बयान की निंदा की है। कहा है कि उनके बयान से सिख समुदाय आहत हुआ है और वह तुरंत माफी मांगें। उधर, इस मामले को लेकर सरदार जसप्रीत सिंह माटा ने मुखर्जी नगर थाने में एक शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष के हरमीत सिंह कालका ने कहा कि आश्चर्यजनक है कि देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी कहलाने वाली व संवैधानिक पदों पर रह चुकीं बेदी को यह बात समझ नहीं आई कि वह किस कौम के खिलाफ वह बयानबाजी कर रही हैं। बेदी को जानना चाहिए कि जिस समय भारत की महिलाओं को बेचने के लिए गजनी के बाजार में ले जाया जाता था तो उस समय यही महिलाएं सिखों को आवाज लगाती थीं कि उन्हें आकर बचा लें। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं, बेटियों, बहनों को बचाने का गौरव केवल सिखों के हिस्से में आया है, लेकिन आज वही औरत इसका मजाक बनाए इससे ज्यादा अफसोस की बात कोई नहीं है। उन्होंने माफी नहीं मांगी तो फिर सिख कौम इस मामले में अपना अगला रूख अपनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस से शिकायत करने वाले जसप्रीत सिंह माटा ने कहा कि उनका एक कार्यक्रम में यह कहना कि 12 बज गए हैं बेहद निंदनीय है। दो जून को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक पुस्तक के विमोचन में सिखों पर 12 बज गए कि टिप्पणी की गई। उन्हें यह नहीं पता कि बहु-बेटियों की इज्जत बचाने के लिए यह संदर्भ आया और बेदी इसका मजाक उड़ा रहीं हैं। उन्हें सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। जो बात किरण बेदी ने कही है वह उनके लिए चुटकला या व्यंग्य हो सकती है पर इससे सिखों के हृदयों को गहरी चोट पहुंची है। इसके खिलाफ अभी शिकायत दी गई है, जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने भी की निंदा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने भी किरण बेदी के बयान की निंदा की है। उन्हें एक नसीहत भी दी है, जिसमें कहा है कि बहु-बेटियों को बचाने के लिए सिखों के 12 बजते हैं। 12 बजने का मतलब है कि सिख धर्म मदद के लिए आगे आता है। सिखों ने हमेशा महिलाओं की हिफाजत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed