फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Shot when he refused to share his address

Delhi : पता बताने से इनकार किया तो मार दी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार; बदमाशों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद

Mon, 07 Apr 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 02:15 AM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
Delhi: Shot when he refused to share his address
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में पता बताने से इन्कार पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि बृहस्पतिवार को भलस्वा डेयरी में एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता अकसर के हाथ में गोली लगी थी। उसने बताया कि वह सोम बाजार रोड के पास टहल रहा था, तभी दो व्यक्ति उसके पास आए। एक ने उससे समीर के रहने का पता पूछा।
विज्ञापन


उनके इन्कार पर एक बदमाश ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके बायें हाथ पर लगी। पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में इलाज करवाया और उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी जांचे। जिसके जरिये शनिवार को जेजे कालोनी भलस्वा डेरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान समीर उर्फ नवाब और राजेश उर्फ मुकेश के रूप में हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि हथियार को दीपक उर्फ पैशन से खरीदा था। दीपक भलस्वा डेयरी थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed