फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi shakarpur bride shot during wedding ceremony later wedding resume police suspect love angle

वरमाला के बाद दुल्हन को लगी गोली, अस्पताल से लौटकर लिए सात फेरे

Sat, 19 Jan 2019 03:36 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 19 Jan 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi shakarpur bride shot during wedding ceremony later wedding resume police suspect love angle
शादी के दौरान लगी दुल्हन को गोली - फोटो : एएनआई

राजधानी के शकरपुर में शादी समारोह के दौरान खुशी मेें फायरिंग के दौरान एक गोली दुल्हन के पैर में जा लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। इसके बाद दुल्हन ने विवाह स्थल लौटकर फेरों की रस्म अदा की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात सेवा सदन ब्लॉक मंडावली की पूजा की शादी गीता कॉलोनी के भारत से हो रही थी। शकरपुर स्कूल ब्लॉक के प्राचीन शिव मंदिर में समारोह था। वरमाला के बाद वर पक्ष के एक युवक रिंकू ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली पूजा को लग गई। परिजनों ने पूजा को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने देर रात पौने एक बजे अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।

विज्ञापन

मेहंदी की रस्म में भी कर फायरिंग कर रहा था आरोपी

जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आशंका है कि आरोपी अवैध हथियार से गोली चला रहा था। जांच के दौरान पूजा के परिजनों ने बताया कि रिंकू कुछ दिन पहले मेहंदी समारोह के दौरान भी नशे में फायरिंग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी की रस्म में भी आरोपी ने किया था हुड़दंग 

Delhi shakarpur bride shot during wedding ceremony later wedding resume police suspect love angle
दूल्हा - फोटो : एएनआई

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पूजा के परिजनों ने बताया कि आरोपी रिंकू कुछ दिन पहले हुए मेहंदी समारोह में दुल्हे की तरफ से उनके घर पर आया था। उस दिन भी वह नशे की हालत में खूब हुड़दंग मचाया था। ठीक इसी तरह से वह शादी में भी नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था और हथियार से गोली चला रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed