फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Seven-year-old child dies under suspicious circumstances while bathing in a water park

Delhi : वाटर पार्क में नहाते वक्त सात साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत, एक दिन बाद मिली पुलिस को जानकारी

Sun, 15 Jun 2025 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:22 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान बच्चे ने ज्यादा पानी का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से वह अचेत हो गया। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Delhi: Seven-year-old child dies under suspicious circumstances while bathing in a water park
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर स्थित जस्ट चिल वाटर पार्क के पूल में नहाने के दौरान सात साल के मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान बच्चे ने ज्यादा पानी का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से वह अचेत हो गया। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


बच्चे की शिनाख्त असद के रूप में हुई है। वह चाचा के परिवार के साथ पार्क में घूमने गया था। शनिवार को परिवार की ओर से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे ने कैसे ज्यादा पानी का सेवन किया। क्या बच्चा गहरे पानी में चला गया था। इसके लिए वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन


जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि घटना 13 जून की शाम करीब पांंच बजे की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यामिन सपरिवार नेहरू विहार में रहते हैं। शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी, बच्चों और अपने सात वर्षीय भतीजे असद के साथ अलीपुर स्थित सिडनी ग्रैंड – जस्ट चिल वाटर पार्क घूमने आए थे। शाम करीब पांच बजे जब सभी परिवार वाले वाटर पार्क के पूल में थे, तभी अचानक बच्चा अचेत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद बच्चे को गंभीर हालत में सोनीपत हरियाणा के कुंडली स्थित परम नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद यामिन ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी और बच्चे के माता-पिता शव लेकर वहां से चले गए। परिवार वालों ने शव को दफना दिया। 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार वालों ने 14 जून को अलीपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस पार्क की सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल उपलब्धता, लाइफ गार्ड की तैनाती समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी हासिल कर रही है। पार्क प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। अगर किसी स्तर पर चूक पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed