{"_id":"67ec8e235bef98b62e0a0f58","slug":"delhi-senior-aiims-doctor-accused-of-molesting-and-assaulting-a-female-colleague-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर पर सहयोगी महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर पर सहयोगी महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
Wed, 02 Apr 2025 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Apr 2025 06:39 AM IST
सार
वारदात हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एम्स के पीएचसी में हुई है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने शिकायत हौजखास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना को भेज दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर पर महिला सहयोगी के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। वारदात हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एम्स के पीएचसी में हुई है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने शिकायत हौजखास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना को भेज दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर हैं। 29 मार्च की रात उनकी ड्यूटी एम्स के बल्लभगढ़ स्थित पीएचसी में लगी थी। इसी सेंटर पर आरोपी डॉक्टर की ड्यूटी कम्यूनिटी मेडिसिन के सीनियर डॉक्टर की थी।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि रात करीब दो बजे सीनियर डाक्टर ने उन्हें रोका। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उनको थप्पड़ मारा। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर ने पी़ड़िता के साथ अश्लीलता भी की। हंगामा होने पर अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने घटनाक्रम बल्लभगढ़ का होने की वजह से मारपीट, अश्लील हरकत करने और रास्ता रोकने की धाराओं में जीरो एफआइआर दर्ज कर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में भेज दी है।