फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Selling a phone on OLX proved costly for the young man,

Delhi : ओएलएक्स पर फोन बेचना युवक को पड़ा भारी, खरीदने के बहाने लेकर भाग गया बदमाश; पुलिस ने दबोचा

Wed, 19 Mar 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 06:11 AM IST
सार

एक बदमाश ने मोबाइल खरीदने के लिए उसे बुलाया और बहाने से फोन लेकर भाग गया। काफी देर तक आरोपी के नहीं आने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Delhi: Selling a phone on OLX proved costly for the young man,
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में ओेएलएक्स पर मोबाइल बेचना एक युवक को भारी पड़ गया। एक बदमाश ने मोबाइल खरीदने के लिए उसे बुलाया और बहाने से फोन लेकर भाग गया। काफी देर तक आरोपी के नहीं आने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आस पास के इलाके में आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फोन बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान द्वारका सेक्टर 16 बी निवासी विक्की महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


20 साल के शुभम कुमार परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहते हैं। वह स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। पुलिस को दी शिकायत में शुभम ने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन को बेचने के लिए ओएलएस पर डाला था। सोमवार दोपहर 1.20 बजे अज्ञात नंबर से एक शख्स का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया कि वह फोन खरीदना चाहता है। उसने पीड़ित से फोन का फोटो व्हाट्सएप पर भेजने के लिए कहा। पीड़ित ने उसे फोन का फोटो भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने फोन को लेकर द्वारका स्थित वेगास मॉल में आने के लिए कहा।

पीड़ित फोन लेकर वहां पहुंच गया और आरोपी के नंबर पर फोन किया। आरोपी ने उसे तीसरी मंजिल स्थित फूड काउंट में आने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने फोन को देखा और फिर बताया कि उसकी बहन यहां काम करती है।


अपनी बहन को फोन दिखाकर आने की बात कहकर वह चला गया। करीब आधे घंटे तक आरोपी के नहीं आने पर शुभम को शक हुआ और उसने आरोपी की तलाश शुरू की। तलाश करते हुए वह मॉल में बने पुलिस चौकी में पहुंचा और पुलिसकर्मियों को सारी बात बताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed