{"_id":"6650fe8ee67faf42e50f1645","slug":"delhi-security-of-israel-embassy-increased-after-intelligence-input-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : खुफिया इनपुट के बाद बढ़ाई गई इस्राइल एंबेसी की सुरक्षा, पूरा इलाका आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : खुफिया इनपुट के बाद बढ़ाई गई इस्राइल एंबेसी की सुरक्षा, पूरा इलाका आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की जद में
Sat, 25 May 2024 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 05:06 AM IST
सार
एंबेसी के पूरे इलाके को आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से कवर कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को एंबेसी की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
केंद्रीय खुफिया विभाग के बाद दिल्ली स्थित इस्राइल एंबेसी की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। एंबेसी के पूरे इलाके को आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से कवर कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को एंबेसी की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसके बाद नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने स्थानीय पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रहीसी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। ईरान इसके लिए अमेरिका व इस्राइल को दोषी मान रह रहा है। ऐसे में बदला लेने के लिए ईरान भारत समेत विश्व के अन्य देशों में इस्राइल एंबेसी व अन्य जगहों पर हमला कर सकता है। देश के खुफिया विभाग को इस तरह के इनपुट मिलने के बाद गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को एंबेसी की सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय नई दिल्ली जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एंबेसी की सुरक्षा को लेकर सर्वे किया। इस सर्वे में कई खामियां पाई गई। एंबेंसी का काफी इलाका सीसीटीवी कैमरों से कवर नहीं हो रहा था। सुरक्षा को लेकर किस गए इस संयुक्त सर्वे के बाद एंबेसी के पास सात आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। एंबेसी की सुरक्षा के लिए जवानों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
15 से बढ़ाकर 30 हुई जवानों की संख्या
एंबेसी की सुरक्षा को कड़ा करते हुए यहां दोगुने पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जहां करीब 15 जवान तैनात थे। अब इन जवानोंं की संख्या 30 से ज्यादा कर दी गई है। इसके अलावा पीसीआर वैन भी तैनात की गई है।