{"_id":"5f0b3d7e069c9304b275d14e","slug":"delhi-security-guard-killed-by-rod-three-people-detained-on-the-basis-of-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर रॉड से वारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर रॉड से वारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया
Sun, 12 Jul 2020 10:12 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड की लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह चोरी के इरादे से फैक्टरी में घुसे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि हत्या की कोई और वजह भी हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के रहने वाले माधव मिश्रा (62) परिवार के साथ शालीमार गांव में रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा व अन्य सदस्य हैं। काफी समय से माधव वजीरपुर में प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे फैक्टरी के कर्मचारी वहां पहुंचे तो माधव को मृत पाया। माधव का खून से लथपथ शव प्लास्टिक के कट्टे से ढका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी की तलाशी ली तो कोई सामान गायब नहीं मिला। पुलिस आरोपियों से अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।