दिल्ली: एक सितंबर से खुल सकते हैं 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी
दिल्ली में एक सितंबर से बड़े बच्चों के स्कूल खुल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक सितंबर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। बता दें कि यह फैसला स्कूल खोलने के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए लिया गया है। औपचारिक तौर पर जल्द ही यह एलान भी हो जाएगा।
एक्सपर्ट कमेटी ने सुझाव दिया है कि अब राजधानी में धीरे-धीरे स्कूल खोले जाने चाहिए। सबसे पहले बड़े बच्चों की कक्षाएं खोली जाएं उसके बाद मिडिल और फिर प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं। गौरतलब है कि दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली में कोविड के हालात को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी राय दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.