Sakshi Murder: साक्षी की दोस्त आरती बताएगी साहिल का पूरा सच!... कत्ल से कुछ देर पहले बाजार में मिलीं थीं दोनों
बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में की गई साक्षी की हत्या की तह तक पहुंचने के लिए पांच किरदार अहम हैं, जिसमें साक्षी के चार दोस्त और सहेली है, जबकि एक आरोपी का दोस्त शामिल है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही अन्य लोगों से पूछताछ करेगी।
साक्षी की हत्या के बाद कई किरदार सामने आए हैं। इसमें सबसे अहम किरदार प्रवीण है, जो साक्षी का सबसे पुराना दोस्त बताया जा रहा है, जिसके नाम का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर गुदवाया था।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि साक्षी दोबारा से प्रवीण से बातचीत करने लगी थी और आरोपी से दूरियां बना ली थी, जिससे वह काफी गुस्से में था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
इस खुलासे के बाद प्रवीण से पूछताछ जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि प्रवीण फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। पुलिस ने उससे संपर्क कर उसे तफ्तीश में जुड़ने के लिए नोटिस दिया है। दूसरा किरदार साक्षी की सहेली नीतू है। साक्षी एक माह से नीतू के घर में ही रह रही थी।
सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने खुलासा किया है कि झबरू ने साहिल को साक्षी से दूर रहने को लेकर धमकी दी थी। इस खुलासे के पीछे के तथ्यों की जानकारी लेने के लिए पुलिस जल्द ही झबरू से पूछताछ कर सकती है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण किरदार आकाश है।