फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Sakshi Murder Case Court extended accused Sahil police custody for three days

Sakshi Murder Case: साक्षी के कातिल साहिल की तीन दिन पुलिस कस्टडी बढ़ी, पूछताछ में गुमराह कर रहा आरोपी

Thu, 01 Jun 2023 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jun 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi Sakshi Murder Case Court extended accused Sahil police custody for three days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहिल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने साहिल को आज कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। आपको बता दें कि आरोपी साहिल को गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने आरोपी की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। 
विज्ञापन



 
याद रहे दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। आरोपी पुलिस पूछताछ में गुमराह कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल का साइको एनालिसिस टेस्ट संभव
साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल पूछताछ में लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपी से सच और हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए अब पुलिस अधिकारी उसका साइको एनालिसिस टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहे हैं। इस टेस्ट के जरिये विशेषज्ञ आरोपी से बातचीत कर हत्याकांड से जुड़ी कड़ियों को जोड़ेंगे। 

हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही टेस्ट करवाया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस की तह तक जाने के लिए साहिल का टेस्ट करवाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। मनोचिकित्सक टेस्ट करेंगे। करीब तीन घंटे चलने वाले इस टेस्ट में साहिल के परिवार, उसके दिनचर्या, दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

 

इसके अलावा उसके सपनों और रहन-सहन के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। ऐसा करने के बाद एक्सपर्ट साहिल के दिमाग में चल रहे बातों को पढ़ सकेंगे। बता दें कि इससे पूर्व श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आफताब का साइको एनालिसिस टेस्ट करवाया था। इससे पुलिस को काफी फायदा हुआ था।
 

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार किया गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed