{"_id":"6475b3e8630beed4a5065a8c","slug":"delhi-sakshi-murder-case-accused-sahil-purchased-knife-15-days-ago-from-weekly-market-2023-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sakshi Murder Case: साहिल ने 15 दिन पहले यहां से खरीदा था चाकू, पुलिस को बताए कई चौंकाने वाले सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakshi Murder Case: साहिल ने 15 दिन पहले यहां से खरीदा था चाकू, पुलिस को बताए कई चौंकाने वाले सच
Tue, 30 May 2023 02:00 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 May 2023 02:00 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने खुलासा किया कि उसने करीब 15 दिन पहले हत्या में इस्तेमाल चाकू साप्ताहिक बाजार से खरीदा था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने चाकू कहां से खरीदा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि हत्या पूर्व नियोजित हो सकती है, क्योंकि आरोपी साहिल ने हत्या में इस्तेमाल चाकू एक 15 पहले खरीदा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान साहिल ने खुलासा किया कि उसने करीब 15 दिन पहले हत्या में इस्तेमाल चाकू साप्ताहिक बाजार से खरीदा था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने चाकू कहां से खरीदा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों ने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या जुनून का अपराध था या अचानक उकसावे पर की गई थी। आरोपी को साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। सूत्रों का कहना है कि साहिल हत्या के बाद शहर से भाग गया और उसने अपना फोन बंद कर दिया। वह दो बसें बदलकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचा। दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार साहिल को आज अदालत में पेश किया गया और दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या करने के बाद साहिल ने बुलंदशहर भागने से पहले रिठाला में अपना हथियार फेंक दिया था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में साहिल को कथित तौर पर लड़की पर चाकू से कई बार वार करते हुए दिखा। जब वह जमीन पर गिर गई तब भी उसने उसे चाकू मारना जारी रखा। उसने उसे लात मारी और फिर पास में पड़े पत्थर से कई बार हमला किया। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि लोग घटनाओं को देखते रहे।

आपको बता दें कि सोमवार को हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में साहिल बीच गली में साक्षी पर हैवानों की तरह हमला करता दिख रहा है।
हैरान करने वाली बात यह कि वारदात के समय गली में खासी चहल-पहल थी, लेकिन आरोपी बेखौफ साक्षी पर हमला करता रहा। किसी ने भी साहस दिखाकर आरोपी को रोकने या पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अलबत्ता एक लड़के ने थोड़ा हिम्मत दिखाकर एक बार साहिल को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन साहिल के सिर सवार खून को देखकर वह भी पीछे हट गया।
आरोपी ने साक्षी पर चाकू के 35 से 40 वार किए। इसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने पास में पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर साक्षी को मारना शुरू कर दिया। हमला करने के चंद सेकंड बाद आरोपी दोबारा वापस आकर पत्थर से हमला करता है। बाद में बड़े ही आराम से पैदल चलकर वहां से फरार हो जाता है।
पहले रोका फिर चाकू से किया हमला
वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की टी-शर्ट पहने साक्षी को आरोपी रोकता है। इसके बाद अचानक चाकू निकालकर पर उस पर हमला करना शुरू कर देता है। शुरुआत में साक्षी अपना बचाव करते दिखती है, लेकिन कुछ ही देर में वह निढाल होकर वहीं पर बैठ जाती है। इसके बाद आरोपी उसके सिर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करता दिखता है।

हमले के दौरान गली में महिलाओं समेत कुछ लोग गुजरते दिख रहे हैं, गली के दूसरी ओर भीड़ इस पूरी घटना का तमाशा भी देख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़के तो बिल्कुल साहिल और साक्षी के पास खड़े हैं, लेकिन वह उसे रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। चाकू से और पत्थर से वार करने के बाद आरोपी उसे लात से भी मारता दिखता है।
बाद में वह भीड़ की ओर से ही बड़े आराम से फरार हो जाता है। साहिल के जाने के बाद लोग साक्षी के पास पहुंचते हैं, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साहिल के सिर पर इस कदर खून सवार था कि आरोपी ने साक्षी के सिर पर हमला कर उसकी एक आंख तक बाहर निकाल दी थी। रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल था।