{"_id":"5f6fdc148ab2b8551d7c847d","slug":"delhi-s-veteran-sidelined-in-team-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम नड्डा में दिल्ली के दिग्गज दरकिनार, मीनाक्षी लेखी और महेश गिरी को नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम नड्डा में दिल्ली के दिग्गज दरकिनार, मीनाक्षी लेखी और महेश गिरी को नहीं मिली जगह
Sun, 27 Sep 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:55 AM IST
सार
- आरपी सिंह और नुपूर शर्मा को मिली जगह
- श्याम जाजू, को भी नहीं मिली जगह
- विधानसभा चुनाव में हार बनी बड़ी वजह
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी
- फोटो : BJP Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में इस बार दिल्ली के दिग्गजों को तरजीह नहीं मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में राजधानी की राजनीति से जुड़े महज दो लोगों को ही शामिल किया गया है। पिछली टीम में राष्ट्रीय मंत्री रहे आरपी सिंह को राष्टीय प्रवक्ता बनाया गया है तो नुपूर शर्मा को दोबारा प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के उपाध्यक्ष रहे प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू को नई टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि जाजू दिल्ली के प्रभारी बने रहेंगे। नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी और पूर्व सांसद महेश गिरी को भी नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
लगातार विधानसभा चुनावी हार को सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की हार की समीक्षा के बाद प्रदेश से पूर्व राष्ट्रीय टीम में दिल्ली के सांसद व कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भाजपा सूत्रों की मानें तो दिल्ली के इन नेताओं पर चुनावी परिणाम के कारण गाज गिरी है।
विज्ञापन
हालांकि चर्चा यह भी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के नेताओं के प्रदर्शन के साथ ही उनकी अन्य गतिविधियों पर भी मंत्रणा के बाद टीम का गठन किया है। भाजपा की नई टीम में गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नलिन कोहली को नई टीम में भी प्रवक्ता के रूप में शामिल किया गया है तो दुष्यंत गौतम को मंत्री बनाया गया है।