AAP विधायक अमानतुल्लाह-जारवाल को झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला के आवास पर मारपीट मामले में आरोपी आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्लाह खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
बता दें कि आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका दायर की गई थी। मंगलवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपी आप विधायक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
Delhi Chief Secretary alleged assault case: Delhi's Tis Hazari court dismisses AAP's Prakash Jarwal and Amanatullah Khan's bail plea
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 27, 2018
अजीब लगता है कि पढ़े लिखे लोगों का झगड़ना : अदालत
मुख्य सचिव से मारपीट के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने इस घटना के अगले दिन सचिवालय में मंत्री से हुई मारपीट की घटना का जिक्र किया।
अदालत ने कहा कि उस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की, लेकिन पुलिस कोई जवाब नहीं दे पाई। इस पर अदालत ने टिप्पणी की कि पढ़े-लिखे लोग कभी यहां झगड़ते हैं कभी वहां, यह बहुत अजीब है।
प्रकाश जरवाल की जमानत याचिका पर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के तर्क-वितर्क के दौरान अदालत ने अचानक हाल ही में सचिवालय में मंत्री इमरान हुसैन से कथित मारपीट के मामले में पूछा कि उसे मामले की क्या हुआ, अदालत में मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर करीब दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मी नि:शब्द हो गए।
बचाव पक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ इस मामले को फोकस कर रही है, बाकी मामले पर पुलिस का ध्यान नहीं।
हालांकि अदालत ने इस दौरान यह भी साफ कर दिया कि बहरहाल अदालत को सचिवालय में मंत्री से मारपीट के मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन अगर ऐसे प्रतिष्ठित स्थानों पर पढ़े-लिखे लोग ऐसे झगड़ते हैं, यह बहुत अजीब लगता है।