फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's Sujit Choudhry became dean of top U.S. law school

दिल्ली में जन्मे सुजीत ने अमेरिका में पाया बड़ा मुकाम

Thu, 03 Jul 2014 01:29 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi's Sujit Choudhry became dean of top U.S. law school

दिल्ली में जन्मे सुजीत चौधरी ने अमेरिका में बड़ा मुकाम हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय संवैधानिक कानून के विशेषज्ञ चौधरी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध बर्कले स्कूल ऑफ लॉ के पहले भारतीय-अमेरिकी डीन बन गए हैं।

विज्ञापन


यह स्कूल अमेरिका के शीर्ष लॉ स्कूलों में से एक है। बीते मंगलवार को उन्होंने लॉ स्कूल के 12वें डीन का पदभार संभाला। 44 वर्षीय चौधरी का कार्यकाल पांच साल का होगा।
विज्ञापन


इससे पहले वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के प्रोफेसर थे। वह यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर कंस्टीट्यूशनल ट्रांजिशंस के संस्थापक भी हैं।

रह चुके हैं विश्व बैंक के सलाहकार

Delhi's Sujit Choudhry became dean of top U.S. law school

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी बर्कले के एक्जीक्यूटिव वाइस चांसलर क्लाउड स्टीले ने चौधरी को एक प्रतिभाशाली स्कॉलर, प्रोफेसर और सलाहकार बताया।

उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते इस पेशे में बड़े विचारों के साथ वह लोगों को प्रेरित करेंगे और उनका नेतृत्व करेंगे। चौधरी ने नई जिम्मेदारी को जीवन का सबसे बड़ा अवसर बताया है।

वह संयुक्त राष्ट्र मीडिएशन रोस्टर के सदस्य हैं। उन्होंने विश्व बैंक में सलाहकार के तौर भी काम किया है। मिस्र, जॉर्डन, लीबिया, ट्यूनीशिया, नेपाल और श्रीलंका में हुए संवैधानिक बदलाव में उन्होंने विशेषज्ञ के तौर पर सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed