फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s Sadar Bazaar will remain illuminated from 16 to 22 January in celebration of Pran Pratistha ceremony

राममय होगा सदर बाजार: प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 16-22 जनवरी तक रहेगा जगमग, व्यापारी कर रहे खास तैयारियां

Tue, 02 Jan 2024 07:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

शोभा यात्रा में राम मंदिर की झांकियां भी होंगी और जगह-जगह व्यापारी शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके अलावा 22 जनवरी को 12 टूटी चौक पर फुल स्क्रीन लगाकर अयोध्या का पूरा आयोजन दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi s Sadar Bazaar will remain illuminated from 16 to 22 January in celebration of Pran Pratistha ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अयोध्या में जन्मभूमि पर बनाए जा रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सदर बाजार की सभी मार्केट को 16 से 22 जनवरी तक रोशनी से जगमग किया जाएगा। वहीं 15 जनवरी की रात सभी मार्केट को सजाया जाएगा। यह सजावट 22 जनवरी तक रहेगी। इसके अलावा 16 जनवरी को बाजार में राम शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन

सदर बाजार में 16 जनवरी को विशाल राम शोभा यात्रा 12 टूटी से चलकर विभिन्न मार्केट में होते हुए 12 टूटी चौक पर ही खत्म होगी। इस दौरान व्यापारी अपनी बाइक, स्कूटर व गाड़ियों के साथ शामिल होंगे। शोभा यात्रा में राम मंदिर की झांकियां भी होंगी और जगह-जगह व्यापारी शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके अलावा 22 जनवरी को 12 टूटी चौक पर फुल स्क्रीन लगाकर अयोध्या का पूरा आयोजन दिखाया जाएगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन के संबंध में सदर बाजार में जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इलाके के तमाम व्यापारी 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। वह 15 जनवरी की रात से ही सदर बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने की शुरुआत करेंगे और 16 जनवरी को सदर बाजार पूरी तरह लाइटों से जगमग हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed